हरदोई, मई 26 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी कृष्ण पाल (30) तेरवा गांव में आइस फैक्ट्री चलाते थे। वहीं किराये के मकान में रहते थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने कमरे के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...