आइस फैक्ट्री में करंट से युवक की मौत
वाराणसी, मार्च 17 -- लोहता (वाराणसी)। भट्ठी गांव में सोमवार शाम आइस फैक्टरी में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से गांव के 30 वर्षीय पंकज प्रजापति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ऋषि यादव की लापरवाही से पंकज की मौत हुई। मामले में लोहता पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज किया है। पंकज की वेल्डिंग की दुकान है। गांव में ही आइस फैक्ट्री मालिक ऋषि यादव ने उसे काम के लिए बुलाया था। सोमवार को पंकज करंट की चपेट में आ गया। घायल पंकज को इलाज के लिए ऋषि यादव निजी अस्पताल गए, लेकिन वह नहीं बचा। पिता रामकिशुन की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ऋषि की लापरवाही से पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज की नौ वर्ष पहले डिंपल प्रजापति से शादी हुई थी। उसको दो पुत्र दिव्यांश और यश हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.