बदायूं, दिसम्बर 23 -- बदायूं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। बताया गया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...