भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर । जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. अंकुर प्रियदर्शी को बनाया गया। शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के द्वारा आइसोलेशन वार्ड के संचालन में असमर्थता के उपरांत यह जिम्मेदारी डॉ. अंकुर को दी गई। यह भी पढ़ें- 30 जून को सेवानिवृत हो जाएंगे से शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...