धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीएसएस महिला कॉलेज में मंगलवार को आइसा प्रतिनिधियों व कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद के बाद बुधवार को मोबाइल मामले ने तूल पकड़ लिया। कॉलेज प्रबंधन ने आइसा की प्रतिनिधि एक छात्रा का मोबाइल ले लिया। छात्रा पर आरोप है कि बिना अनुमति वह वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसका विरोध आइसा ने कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक किया। मामले में प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी के सामने चैंबर के अंदर ही धरना दे दिया। वहीं मामले में विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा की मां को बुलाकर फोन सौंपा। उसके बाद छात्र चैंबर से बाहर निकले। 45 सौ में से एक ही छात्रा का फोन क्यों छीना धरने में शामिल आइसा झारखंड राज्य उपाध्यक्ष जयजीत मुखर्जी, स्नेहा कुमारी, सहसचिव ...