आरा, अप्रैल 8 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। छात्र संगठन आइसा ने छात्र हितों के सवाल पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। स्थानीय डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली, 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और छात्र सुरक्षा के मुद्दे पर संघर्ष छेड़ने की घोषणा की गई। इस दौरान 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आनंद कुमार को संयोजक बनाया गया, जबकि इंद्रजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, सोनू कुमार और राकेश कुमार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने नई शिक्षा नीति को शिक्षा के बाजारीकरण की नीति बताते हुए कहा कि इससे गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई मुश्किल होगी। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में 12 अप्रैल क...