आरा, फरवरी 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ यूजीसी समता विनियम लागू कराने को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय प्रतिवाद मार्च के तहत जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति, पूर्व अध्यक्ष नीतीश,उपाध्यक्ष गोपिका, सह सचिव दानिश और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा समेत 14 छात्रों को जेल भेजने के खिलाफ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस दौरान यूजीसी रेगुलेशन को शक्ति से लागू करने की मांग की गई। वीर कुंवर सिंह विवि के इतिहास विभाग से मार्च निकाला गया और पुराने प्रशासनिक भवन के पास पहुंच सभा की गई। संचालन जैन कॉलेज इकाई के अध्यक्ष चंदन दास ने किया। आइसा जिला सचिव विकाश कुमार ने कहा कि दलितों पर अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। आइसा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, एसबी कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, जैन कॉलेज सचिव विवेक ...