आरा, अप्रैल 4 -- -सचिव चंदन दास और अध्यक्ष नीतू कुमारी चयनित आरा। एचडी जैन कॉलेज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का वार्षिक यूनिट सम्मेलन हुआ। उद्घाटन इतिहास विभाग की डॉ. प्रीति रंजन ने किया। पर्यवेक्षक शाहनवाज खान थे। निवर्तमान इकाई सचिव चंदन दास ने पिछले सत्र की संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की, जिसमें कैंपस में फीस वृद्धि के खिलाफ चलाये गये आंदोलन, लाइब्रेरी की बदहाली और हॉस्टल आवंटन में करने जैसे मुद्दों पर किए गए संघर्षों का ब्योरा दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप आइसा के राज्य सचिव साबिर कुमार पदाधिकारी ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षा का ढांचा निजीकरण की भेंट चढ़ रहा है। सम्मेलन के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। आइसा जिला सचिव विकाश कुमार ने छात्र संघ चुनाव की मांग की। कैंपस में हाई स्पीड वाई-फाई, नई लाइब्रेरी और आधुनिक लैब की मांग रखी। जिल...