रांची, अगस्त 8 -- रांची। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा व राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप पर स्याही फेंकने व हमला करने के आरोप में हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय को गिरफ्तार शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसमें सीपीआईएमएल के संतोष कुमार ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी कराई है। आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के लिए जाते समय नेहा व विभा पर हमले की कोशिश हुई। असफल होने पर नेहा पर स्याही फेंक दी। यह भी पढ़ें- मुझ तक कैसे पहुंच गया स्याही फेंकने वाला, नेहा बोरा ने सुरक्षा पर उठाया सवाल; जांच की मांग यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: रांची में CM आवास के पास झड़प, अनशन से एक की तबीयत बिगड़ी यह भी पढ़ें- Siwan News भाकपा माले का 11 अगस्त को निकलेगा मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...