रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में भौतिक विज्ञान विषय के प्रयोगशाला सहायकों के लिए पंजाब स्थित आइसर मोहाली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 मार्च से 14 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों से कुल 53 प्रयोगशाला सहायक प्रतिभाग कर रहे हैं। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय से निदेशालय स्तर पर चन्द्र प्रकाश और दया किशन जोशी को प्रतिभाग को नामित किया गया है। उनके चयन से महाविद्यालय की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों को आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालयों की भौतिक विज...