हाथरस, जून 12 -- आइसक्रीम विक्रेता के घर में चोरों ने किया हाथ साफ -(A) आइसक्रीम विक्रेता के घर में चोरों ने किया हाथ साफसादाबाद। कस्बे के मौहल्ला कोठीगंज सादाबाद निवासी रामबाबू पुत्र महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में रामबाबू ने बताया कि गुरूवार को उसकी पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे और वह खुद काम पर गया था। घर का ताला लगा हुआ था। देर रात करीब 10 बजे वह घर पहंुचा तो उसे घर के अंदर ताला टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अज्ञात चोर उसके घर से हजारों रूपये के नगदी गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- बंद घर से 50 हजार नकद व जेवरी की चोरी कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...