फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आइसक्रीम फैक्ट्रियों में छापेमारी कर दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शांतीनगर स्थित जीतू साहू की परी आइसक्रीम फैक्ट्री में छापेमारी कर एक नमूना एकत्र किया। वहीं पक्का तालाब स्थित सौरभ गुप्ता की क्वालिटी मैक्स आइसक्रीम से एक कुल्फी का नमूना भरा। बताया कि निर्माण इकाइयों में स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस दिया गया साथ ही कच्चे खाद्य पदार्थों की जांच कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम में धीरज दीक्षित, देवेश मिश्रा, अनुराधा कुशवाहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...