रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठर देवा गांव में मोबाइल की दुकान के सामने आइसक्रीम की ठेली लगने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने दुकानदार पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से दुकानदार गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठर देवा निवासी आकिब की गांव के पास चौराहे पर ही मोबाइल की दुकान है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक युवक मोबाइल की दुकान के सामने जबरदस्ती आइसक्रीम का ठेला लगवाना चाह रहा था। इसे लेकर आकिब ने इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात युवक ने मोबाइल की दुकान के सामने आइसक्रीम का ठेला लगवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...