साहिबगंज, अप्रैल 3 -- तीनपहाड़। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने आये दर्जनों लोगों के मोबाइल भीड़ में चोरी हो गई। वहां की पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 21 महंगे मोबाइल को बरामद कर लिया है। इनमें 14 आईफोन हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख बताया गया है। बताया जाता है कि बेंगलुरु में मोबाइल चुराने की घटना में तीनपहाड़ के एक युवक की भूमिका सामने आयी है। हालांकि बेंगलुरु पुलिस अब तक इस मामले में तीनपहाड़ पुलिस से कोई सम्पर्क नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि बीते 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के कीमती मोबाइल व आइफोन उड़ा लिये। इस मामले में संबंधित लोगों ने वहां के पुलिस स्टेशन म...