कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। मोतीझील लॉन में तीन दिन से आयोजित आइडिया-25 एक्सपो का रविवार को समापन हुआ। सप्ताहांत अवकाश के चलते अंतिम दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भवन निर्माण, होम डेकोर, साज-सज्जा और नई तकनीकों से जुड़े स्टॉलों का अवलोकन किया। एक्सपो में सौर ऊर्जा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट और हरियाली आधारित उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र रहे। केकेएपी इम्पेक्स द्वारा प्रदर्शित टाटा पावर सोलरूफ, यूवाई ट्राईएनवायरो की जलशोधन तकनीक और 'गमले वालाज द ऑक्सीजन फैक्ट्री' को खूब सराहा। इसके साथ ही शहर के ललित कला कलाकारों की मूर्ति और पेंटिंग प्रदर्शनी ने भी आगंतुकों को प्रभावित किया। केएए के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, महासचिव धीरेन्द्र के. मिश्रा ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य प्रायोजकों और सहयोगियों को विशेष ...