उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग का चौथा मैच रामकली स्टेडियम में खेला गया। जिसमें आइडियल क्लब ने इंटरनेशनल क्लब को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आइडियल क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29 ओवर बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 142 रन बनाएं। इंटरनेशनल क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा गौतम ने चार, उमा शंकर ने दो तथा साहिल, आदित्य और आर्यन साहू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल क्लब की पूरी टीम 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें आदित्य ने 27 नितिन ने 23 तथा उबैद ने 21 रनो का योगदान दिया। आइडियल क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव प्रजापति और यश सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच के बाद यश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच...