मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। कादंबरी रंगमंच पर आयोजित मातृ शिशु एवं महिला सम्मेलन में बेस्ट कपल और बेस्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रंजना खरे रंजन ने जिपं अध्यक्ष अर्चना भदौरिया के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। विजेताओं को कार्यक्रम संयोजक आराधना गुप्ता की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद की महिलाएं भाग लेने पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शहर की कुसुम चौहान, डा. सुशीला त्यागी, प्रो. शैफाली यादव, डा. ऊषा गुप्ता, विशाखा बाजपेयी, लता पांडेय, शशि वशिष्ठ, के अलावा विशिष्ट अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.