मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरनगर एसएसपी के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) प्रचलित है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। कर्मचारी तथा जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतो...