देवरिया, जून 17 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामपुर बनहर निवासी एक व्यक्ति ने घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग में हीला हवाली की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया। विद्युत विभाग ने शिकायत के निस्तारण में जमकर खेल किया है। विभाग ने ट्रांसफार्मर सड़क किनारे दिखाया है और शिफ्टिंग के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है। विभाग के जवाब से शिकायत कर्ता हैरान है। अब शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। बैतालपुर विद्युत उपकेंद्र के नेरुई अमवा फीडर से जुड़े रामपुर बनहर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने गांव निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा के दरवाजे पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- 50 घरों की 500 मीटर दूर से बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली इसी ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में विद्यु...