गिरडीह, जुलाई 13 -- गांडेय। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आजीविका के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस द्वारा आइएफसी यानी इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत रविवार को उदयपुर पंचायत के चेगरबाद गांव में बकरी पालन से जुड़ी लाभुक महिलाओं के बीच लीवर टॉनिक का वितरण किया गया। टॉनिक वितरण संकुल समन्वयक सुशीला मुर्मू और आइएफसी एंकर तलो सोरेन ने किया। वितरण के बाद लाभुकों को लीवर टॉनिक के फायदे और उपयोग की जानकारी भी दी गई। तीन अजीविका गतिविधि से जुड़ेगी महिलाएं यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जिले की 3.70 लाख जीविका दीदियों को बनाया जाएगा उद्यमीआजीविका गतिविधियों का चयन बड़कीटांड़ संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने बताया कि आइएफसी योजना के तहत ...