वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। खोजवां में गांधी चौक सबसे चर्चित स्थान है। यूं कहें कि यह इस क्षेत्र की पहचान है। कभी मन करे तो घूम आइए। लेकिन संभलकर, यहां के पहुंच मार्ग पर गड्ढे मुंह बाए खड़े मिलेंगे। ठीक वैसे ही जैसे हनुमानजी का रास्ता सुरसा ने समुद्र लंघन के समय रोका था। आप चाहे किसी रास्ते से यहां आना चाहें, ऊबड़-खाबड़ रास्ते हर कदम पर चुनौती देंगे। कबीरनगर, नवाबगंज, सुंदरपुर, बजरडीहा, भेलूपुर या किरहिया, किसी भी रास्ते से आइए व्यवस्था की उखड़ी परतें स्वागत को तैयार मिलेंगी। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां के गांधी चौक का अपना इतिहास है। यहां आजादी के लोगों ने महात्मा गांधी और कस्तूरबाजी के चित्रों को लगाकर जश्न मनाया था। तभी से इसका नामकरण भी हुआ। थोड़ा और पीछे अंग्रेजों के समय की बात करें तो यह बड़ा व्यावसायिक केंद्र भी था। अदलपुरा, रा...