बोकारो, फरवरी 16 -- गोमिया। प्रखंड अंतर्गत आइइएल ग्राउंड स्थित सिदो कान्हो स्थल में आदिवासी छात्र संघ बोकारो जिलाध्यक्ष रविशन टुडू की अध्यक्षता में स्वशासन, रूढ़ि प्रथा, मोडे होड सम्मान राशि (मानदेय) और जल, जंगल व जमीन को लेकर संथाल समुदाय की अहम बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी की जमीन पर गैर आदिवासी का कब्जा करना व फर्जी तरीके से रजिस्टर टू में नाम चढ़ा लेना सहित पर चर्चा की गई और इसमें सुधार करने की मांग की गई। रामचन्द्र टुडू ने कहा कि मांझी परगना की लिस्ट गोमिया प्रखंड कार्यालय में जमा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...