हाथरस, मार्च 4 -- प्रमोद सिंह, हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे कई परिवारों को जिंदगी भर का गम न भुलाने का दर्द दे गया। हादसे में दो दंपति ऐसे थे जोकि अपने रिश्तेदारों के यहां पूर्व में हुई गमी में त्यौहार पर शामिल होने के लिए जा रहे थे,लेकिन इस हादसे इन दोनों ही दंपति को काल के गाल में पहुंचा दिया। दोनों दंपति अपने परिजन व रिश्तेदारों को होली के त्यौहार पर गमगीन पर इस दुनिया से चले गए। मंगलवार की तड़के मिढावली यमुना एक्सप्रेस वे के मिढावली माइल स्टोन 141-145 पर ईको वैन को पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दस लोग घायल हो गए। बाह क्षेत्र के गांव चौरंगा बीहड निवासी अजय पुत्र सुखराम की चार महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अपने सबसे बड़े भाई...