आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। दो दिन खिलखिलाकर निकली धूप के बाद शुक्रवार देर शाम से अचानक मौसम ने करवट ले लिया। रात से ही आंसमान पर फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। शनिवार की सुबह से पड़ रही हल्की फुहारें से गलन बढ़ गयी। सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शीतलहरी के साथ दो दिनों से जिले में खिलखिलाकर धूप निकली। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। जिससे मौसम में आयी गर्माहट से शुक्रवार को अधिकतम पारा 18 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सीयस तक पहुंच गया था। इधर शुक्रवार की देर शाम से अचानक मौसम ने करवट ले लिया। रात से ही आंसमान पर फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। जिससे शनिवार की सुबह से ही हल्की फुहारें पड़ने से गलन बढ़ गयी। सुबह से ही लोग ठंड से ठिठुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.