आंवला से चोरी हुईं दो भैंस, सैदपुर में मक्का खेत में बंधी मिलीं
बरेली, जून 15 -- आंवला।गांव रसूला से शनिवार रात चोर दो भैंस खोल ले गए। आंवला पुलिस और वजीरगंज थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से दोनों भैंसे सैदपुर में एक मक्का के खेत से बरामद हुईं।रसूला के विजेंद्र सिंह और मीहलाल मौर्य की एक-एक भैंस शनिवार रात चोर खोल कर ले गए। वह सुबह सो कर उठे तो देखा की भैंस वहां मौजूद नहीं थी। किसी व्यक्ति के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि थाना वजीरगंज के सैदपुर में एक डिग्री कॉलेज के पीछे खड़ी मक्का के खेत में दोनों भैसें रस्सी से बंधी हुई पड़ी है।आंवला और वजीरगंज की पुलिस ने भैंसों को बंधन मुक्त कराकर उनके मालिकों को सौंप दी। यह भी पढ़ें- भैंस चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.