बरेली, जून 21 -- आंवला, संवाददाता। आंवला में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपाल अपने गांव के दुर्जन के साथ एक बाइक पर कुंवरगांव में दावत पर गया था। देर रात स्टेशन रोड पर एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में एक की मौत हो गई।बाइक सवार दो लोग गिरने घायलरविवार को आंवला से बिसौली मार्ग पर जा रहे दो युवकों के साथ सड़क हादसा हो गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मनौना के सरताज और हसनैन जामुन तोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...