बरेली, जून 4 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आंवला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार और गुरुवार की रात क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दबिश देकर कुल 14 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारन्टी आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट और गाली-गलौज जैसे विभिन्न मामलों में लंबे समय से न्यायालय में गैर-हाजिर चल रहे थे। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- बांका: पुलिस ने 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...