बरेली, अक्टूबर 3 -- नगर और देहात क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मेले लगे। लीला मंचन के बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। नगर में श्री रामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ला कच्चा कटरा में विशाल दशहरा मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। झूले, मीना बाजार, चाट पकौड़ी, खिलौने आदि की दुकानें लगी। सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाये। राम-रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रात में रावण वध और नाटक का मंचन किया गया। इसमें कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महामंत्री अमित कुशवाह, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राम निवास मौर्य, राजीव कुमार मौर्य, नन्द किशोर मिश्रा, रोहित सिंह, संजय अग्रवाल, सूरजभान गुप्ता, रामवीर प्रजापति, राधेश्य...