बरेली, अप्रैल 9 -- आंवला। नगर में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बड़ा पार्क तथा विद्यार्थियों के लिए स्टडी सेंटर बनाया जायेगा। यह आंवला के लिए एक बड़ी सौगात है। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर विकास विभाग ने आंवला नगर में दो विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी है। इसमें ताड़गंज वार्ड सात में 1.113 हेक्टेयर भूमि पर डेढ़ करोड़ रुपये से पार्क विकसित किया जायेगा। स्टेशन रोड पर डिग्री कालेज के सामने नगर पालिका की भूमि पर एक करोड़ 39 लाख रुपये से दो मंजिल स्टडी सेंटर का निर्माण होगा। इसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई की आधुनिक सुविधाएं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...