आंवला में ताले तोड़कर की सरकारी राशन दुकान की चेकिंग
बरेली, मई 26 -- आंवला। शिकायत पर एसडीएम और डीएसओ ने टीम के साथ मोहल्ला कुरैशियान पुरैना ढाल में सरकारी राशन वितरण दुकान का निरीक्षण दुकान के ताले तोड़कर किया। कोटेदार ने अफसरों का फोन ही नहीं उठाया, डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। कोटेदार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
जांच प्रक्रिया मंगलवार को विभाग के कॉल सेन्टर पर राशन वस्तुएं न बांटें जाने की शिकायत की गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, एसडीएम विदुषी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव और पूर्ति निरीक्षक शिखा पाण्डेय कुरैशियान पुरैना ढाल स्थित कोटेदार जमीर अहमद की दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद थी और कोटेदार ने भी मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दुकान की खिड़की से झांककर देखा तो अंदर राशन की एक भी बोरी नजर नहीं आई। इस पर अधिकारियों ने दुकान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.