बरेली, जून 24 -- आंवला। गंज क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ धाम पर चार दिवसीय चेतना शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें आत्मबोध, साधना, गायत्री मंत्र एवं यज्ञ विधान पर चर्चा हुई। डॉ विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने बताया कि आगामी दिनों में गायत्री परिवार गांव गांव यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ करायेगा। रामजीमल शिक्षाविद्, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, प्रखर, प्रज्ञा, आयुष, देवेन्द्र गुप्ता, चिरौंजी लाल आदि ने भाग लिया।फोटो06- आंवला में चार दिवसीय चेतना शिविर में यज्ञ करते श्रद्धालु। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर हुआ यज्ञ और भंडारा यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर दी आहुतियां, भंडारा में बांटा प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...