बरेली, मार्च 14 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार शाम ढाई करोड़ से बनने वाली दो सड़कों का भूमि पूजन किया। इसके साथ सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री ने पिछले दिनों आंवला से बदायूं रोड पर किमी एक से आठ तक राज्य सड़क निधि से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति कराई थी। इसमें आठ किमी सड़क पर एक करोड़ 434 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसके अलावा राज्य सड़क निधि से ही आंवला से उसैता मार्ग पर एक करोड़ 163 लाख की लागत से छह किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य कराया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल, सहायक अभियंता सलमान खान, अंजार अहमद, जेई राजीव भारती, शालू सिंह, मोहम्मद इल्यास आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...