प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार को विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत गोड़े में स्थापित आंवला फंक्शनल पैक हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंवला फंक्शनल पैक हाउस को स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन का केंद्र बनाया जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाए। उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य करने की इच्छुक हैं अथवा जो लघु इकाइयां आंवला आधारित उत्पाद तैयार करना चाहते उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह भी पढ़ें- इटाढ़ी में खुला दो नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र आंवले से मुरब्बा, कैंडी, जूस, पाउडर, अचार सहित अन्य उत्पाद...