बरेली, मार्च 23 -- आंवला।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान में आंवला पुलिस ने दो अपहृत किशोरियों को बरामद किया है।गांव रसूला के किसान ने 19 मार्च 2026 को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि सुशील मौर्य उसकी 14 वर्षीय पुत्री को ले गया है। पुलिस ने इस मामले में उपनिरीक्षक छोटेलाल को पुलिस टीम के साथ लगाया। मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की मदद भी ली गई। टीम ने रविवार को किशोरी को बरामद किया। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।​दूसरा मामला ग्राम फुलासी का है। इस गांव की एक महिला ने 20 मार्च को बृजेश कश्यप निवासी पैगा के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक अश्वनी शर्मा और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को किशोरी को मनौना रोड से बरामद किया। पुलिस ने बता...