बरेली, फरवरी 25 -- एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ पर रिपोर्ट के आदेश बिशारतगंज। एसआईआर कार्य में लगातार लापरवाही बरतने और कार्य पूरा न करने के आरोप में बीएलओ व सहायक पर रिपोर्ट के आदेश दिए गए हैं। गांव जैतपुर शरीफपुर के सचिवालय के कमरा नंबर एक पर तैनात बीएलओ राजपाल के खिलाफ सुपरवाइजर हृदयेश चंद्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीएलओ एसआईआर कार्य करने में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। लाजिकल नोटिस के कार्यों को भी नहीं किया गया है। सहायक बीएलओ बहादुरगंज की सहायक अध्यापिका सुनीता ने भी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया है। सुपरवाइजर ने दोनों के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। -------- छात्रों की बाइक खंभे से टकराई, दो घायल रामनगर। परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक खंभे से टकरा गई, जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए, जिन्हें ...