नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Amla Navami 2025 Date: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी या अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य कभी नष्ट नहीं होता, इसलिए इसे 'अक्षय नवमी' कहा जाता है। आंवला नवमी का दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सबसे शुभ माना गया है। आंवले का पेड़ स्वयं लक्ष्मी का स्थान बताया गया है। इस पेड़ के नीचे पूजा करने से न केवल धन की वृद्धि होती है, बल्कि घर में स्थायी सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का प्रिय वृक्ष है और इस दिन जो व्यक्ति श्रद्धा से इसका पूजन करता है, उसे विष्णु-लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस द...