बरेली, अप्रैल 21 -- तहसील कार्यालय परिसर के सामने से एक व्यक्ति की दिन दहाड़े बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ​थाना भमोरा के ग्राम बेहटा लालच निवासी लाल सिंह मंगलवार को किसी कार्य से तहसील कार्यालय आए थे। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अपनी तहसील परिसर के समीप पाकड़ के पेड़ के पास लॉक करके खड़ी की थी। जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। ​काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...