बरेली, मार्च 31 -- आंवला। नगर के डॉ० राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में खो-खो और क्रिकेट की कार्यशाला का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप सिंह के निर्देशन में खेल निदेशक प्रो० विचेत कुमार ने छात्रा खो-खो तथा छात्र क्रिकेट की कार्यशाला को शुरू किया। प्राचार्य ने खेलों के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। क्रीड़ा प्रभारी ने खेलों की तकनीकी और कौशल के बारे में बताया। इसमें प्रथम दिन कार्यशाला में खनक राजौरिया, प्राँची शर्मा, कंचन, ऑकाया, रवीना, स्वीटी गंगवार, शिवानी वर्मा, पूजा प्रजापति तथा आदित्य प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, वरुण आदि ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार, विशाल वैनसन तथा कमल मौजूद रहे।फोटो 06- आंवला के राजकीय डिग्री कालेज में खो-खो और क्रिकेट की कार्यशाला शुरू हुई।

हिंदी ...