बरेली, मार्च 4 -- आंवला। नगर के मोहल्ला बजरिया के समुदाय विशेष के युवक ने नगर पालिका चेयरमैन सय्यद आबिद अली को इंस्टाग्राम पर महज इसलिए गालियां दीं कि उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों पर लकड़ियां डलवाईं थीं। इस मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अनुपुरा निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद समर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली ने होली के पर्व पर होलिका दहन वाले स्थान पर लड़कियां डलवाई थी और इसका एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसके पीछे उनका उद्देश्य नगर में अमन और भाईचारे का पैगाम देना था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहल्ला बजरिया के मोहम्मद जावेद कादरी ने इंस्टाग्राम पर चेयरमैन को अपशब्द लिखे। उन्होंने कहा कि आरोपी खुरापाती किस्म का व्य...