बरेली, फरवरी 27 -- बरेली। आनंद आश्रम में शुक्रवार को आंवला एकादशी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने आंवला एकादशी पर आंवला के पेड़ की पूजा करके भोलेनाथ संग अबीर-गुलाल से होली खेली। पुजारी सचिन शर्मा ने बताया कि रंगभरी एकादशी के अवसर पर आंवला के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं मंदिर प्रांगण मं हो रही शिवमहापुराण कथा में व्यास राजीव कृष्ण शास्त्री ने नारद मोह, शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। शनिवार को कथा का विश्राम होगा। प्रेमशंकर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शशिकांत मोदी, विवेक अग्रवाल, अवध अग्रवाल, नरसिंह मोदी, अनुज अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.