हल्द्वानी, मार्च 28 -- कोटाबाग। तीन साल से बंद प्राइमरी विद्यालय आंवलाकोट को फिर से शुरू कर दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा ने बताया कि नेगी गांव के प्राइमरी विद्यालय की स्थिति बेहद खराब हालत में थी, जिसमें जान माल का खतरा बना हुआ था, इसलिए उस विद्यालय को बंद कर आंवलाकोट में बंद पड़े प्राइमरी विद्यालय को पुनः शिक्षा के लिए खोल दिया गया है, जिसमें नेगी गांव के 7 बच्चे भी इसी विद्यालय में पढ़ने आएंगे। उनके लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है। विद्यालय का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी हर्ष चंद ने दीप जलाकर किया। यहां ग्राम प्रधान ममता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संगठन दीपा ढ़ोडियाल, चंद्रशेखर जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भारती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...