अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर। आंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकालने को लेकर दो गुटों के बीच चला आ रहा विवाद मंगलवार देर शाम कोतवाली में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ पंकज कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में निपट गया। तय हुआ कि शोभायात्रा इस बार भी आंबेडकर विकास मंच के नेतृत्व में निकलेगी। काफी समय से चल रहे इस विवाद को समाप्त करते हुए यह भी तय किया गया कि आयोजन समिति में इस बार दो अध्यक्ष होंगे, जिनमें चंचल सागर और विनोद गौतम को संयुक्त रूप से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंबेडकर विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने समझौते को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इस वर्ष आंबेडकर जयंती पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस दौरा महेंद्र सिंह आर्य, चंद्रभान सिंह, मास्टर जगत सिंह, मास...