नई दिल्ली, मई 8 -- डॉ. बी.आर. आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (AUD) ने मंगलवार को 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए नए पाठ्यक्रमों और एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों की घोषणा की। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस बार 78 पाठ्यक्रमों में 3,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया और नई शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि दाखिले CUET-UG, CUET-PG और NCET के माध्यम से होंगे। आवेदन विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल के जरिए किए जाएंगे। पीजी पोर्टल अगले सप्ताह खुलेगा, जबकि यूजी प्रवेश CUET-UG परिणाम आने के बाद शुरू होंगे। 2008 में दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित AUD के कश्मीरी गेट, करमपुरा, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया और लोधी रोड में चार कैंपस हैं, जहां वर्तमान में 6,250 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.