देवरिया, जुलाई 31 -- यूपी के देवरिया में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डा.आंबेडकर की मूर्ति रखने और हटाने पर हुए बवाल के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए दारोगा, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीओ समेत अन्य अधिकारी गांव में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। उधर, पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है और दबिश दे रही है। गौरीबाजार के लबकनी में ग्रामीणों ने मंगलवार की रात गांव के खलिहान में डा. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसकी जानकारी बुधवार को राजस्व टीम को हुई तो मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। देर शाम पुलिस टीम पहुंची और अवैध रूप से खलिहान क...