लखनऊ, मई 8 -- इटौंजा, संवाददाता। महिंगवा थाना क्षेत्र की जलालपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास बने अवैध बाड़े को हटा दिया गया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अवैध बाड़ा को जेसीवी से ध्वस्त कर दिया गया।जलालपुर ग्राम पंचायत के राम सिंह, राजाराम, सुरेंद्र, रवींद्र, शिव कुमार व अन्य ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत की थी कि आंबेडकर मूर्ति स्थल के पास अवैध रूप से दो सुअर बाड़े बना दिये गये हैं। इससे परिसर में गंदगी फैल रही है। शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध बाड़ों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार बीकेटी आकाश पांडेय ने बताया गाटा संख्या 1114 पर दो लोगों ने अवैध सुअर बाड़ा बनवा लिया था। जिसको ढहा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...