लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- खीरी थाना क्षेत्र के गांव सुदलहापुर में आंबेडकर जयंती पर बाइक रैली के दौरान हंगामा हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को खीरी थाना क्षेत्र में एक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली कोतवाली सदर के गांव पनगी से निकली। इस रैली को अटकोहना गांव आंबेडकर पार्क में जाकर समाप्त होना था। बताया जाता है कि गरकटिया गांव में पुलिया का निर्माण हो रहा है। जिससे रैली का रास्ता बदल गया। यह भी पढ़ें- सीधी में अंबेडकर जयंती की रैली में जमकर कटा बवाल, थाने में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट अब रैली को सुदलहापुर गांव होकर जाना था। रैली में बाइक और एक पिकअप थी। जिसपर डीजे बज रहा था। ...