आजमगढ़, अप्रैल 14 -- तहबरपुर हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में रविवार रात पुलिस ने बिना अनुमति स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया गया कि मुस्लिम पट्टी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने गत पांच अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी, जिसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार रात करीब 8:30 बजे निजामाबाद थानाध्यक्ष हिरेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ गांव पहुंचे और स्थापित प्रतिमा को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति के स्थापित आंबेडकर प...