गाजियाबाद, सितम्बर 28 -- नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने की कोशिश किए जाने और प्रतिमा पर चढ़ाई गई मालाओं से छेड़छाड़ की बात सामने आने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग आंबेडकर पार्क में जमा होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।लोगों में गहरी नाराजगी घटना की जानकारी मिलने पर सुबह से ही आसपास के क्षेत्र से लोग आंबेडकर पार्क में जुटने लगे। लोगों ने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते म...