संभल, मार्च 11 -- थाना बनियाठेर के गांव बेरीखेड़ा में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात बिना अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा लगा दी। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। जब इसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगी, तो सोमवार को जाकर प्रतिमा हटवा दी थी। अब हल्का लेखपाल ने सात नामजद व 10- 15 ज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है । शुक्रवार की रात गांव के दलित समाज के युवकों ने गुपचुप तरीके से गांव बेरीखेड़ा में बिना प्रशासनिक अनुमति के रहोली रोड पर गांव के बाहर राजपाल के घर के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सुबह दूसरे पक्ष को जानकारी हुई तो गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई । इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रतिमा को हटवा दिया था। जानकारी होने पर एसडीम आशुतोष तिवारी और सीओ दीप...