शाहजहांपुर, मई 1 -- थाना क्षेत्र के कटैया उस्मानपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से शुक्रवार सुबह तनाव फैल गया। हरिजन बस्ती में स्थापित प्रतिमा को खंडित देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर भीम आर्मी व बसपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ सदर प्रयांक जैन व एसओ अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और खंडित प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीण नाराज, जुटी भीड़ मामले में मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.